Pages

Wednesday, 13 April 2016

आई आर डी ए

आई आर डी ए (Insurance Regularity and Development Authority) एक ऐसी संस्था है जो भारत देश मे बीमा कम्पनीयो पर अंकुस लगाता है तथा बीमा प्रणाली के विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। यह संस्था हमेशा बीमाधारको के हित को सर्वप्रिय समझता है और इस संस्था का हमेशा यह अथक प्रयास रहता है कि बीमा कम्पनियॉ सदेव ऐसी योजना बनाऐ जिसमे अछिक से अछिक सधारण जनता को बिमित किया जा सके तथा उनसे जुडी किसी भी प्रकार की आकस्मिकताऐ जैसे कि मृत्यु, विकलांगता, दुर्घटना, सेवानिवृत्ति आदि के लिए एक वित्तीय सुरक्षा प्रदान कराई जा सके।
मै आपको बताना चाहता हुँ कि हर मनुष्य के जीवन मे कुछ प्राथमिकताऐ और कुछ सम्भावनाऐ होती है
अगर मै अपने देश के प्रय्तेक परिवारो की प्राथमिकताओ के बारे मे बात करो तो यह है बच्चो की पढाई ओर बच्चो की शादी।
भारत देश मे आम तोर पर हर परिवार अपना सारा जीवन इसी जिम्मेदारी को पूरा करने मे उलछा रहता है और वे यह भुल जाते है कि कुछ अन्देखी सम्भावनाऐ भी जीवन मे है जो बिना बताऐ किसी भी समय पर जीवन मे दस्तक दे सकती है। इन सम्भावनाओ के बारे मे सोचना भी उतना ही जरूरी होना चाहिए जितना की अपनी प्राथमिकताओ को पूरा करना। यहाँ मै बताना चाहता हूँ कि मै किन सम्भावनाओ के बारे मे बात कर रहा हूँ  यह है
जल्दी मृत्यु (early death)
विकलांगता (disability)
अत्य अछिक आयु (Long life)
अब मै आप पर छोडता हूँ अब आप ही फैसला करे की क्या हमे अपनी प्राथमिकताओ के साथ साथ इन सम्भानाओ को भी प्राथमिकता नही देनी चाहिए?
जल्दी मृत्यु की सम्भावना के बारे मे बात करे तो तो आज हम सब बारुद के ढेर पर रह रहे है न जाने कब ओर कहाँ किसी आतंकवादी कार्यवाही के शिकार बन जाए । न जाने किसी भी समय प्राकृतिक या दुर्घटना मे हमारी मृत्यु या विकलांगता हो जाऐ। एसी किसी भी अवस्था मे  किसी भी परिवार की स्थायी आय की हानि हो सकती है और उस परिवार की प्राथमिकताओ की धज्जियाँ उड सकती है।
लेकिन क्या हम जानते है कि हमारी लम्बी आयु भी हमारे या हमारे परिवार के लिए एक अभिशाप बन सकता है यदि इससे निपटने के लिए हमने समय पर नही सोचा तो बढती उर्म के साथ जीवन एक बोझ लगने लगेगी। क्यो कि यह वही अवस्था है जब हमे बिना कुछ किए महीना चलाने के लिए कुछ रूपये चाहिऐ वरना हमेशा परिवार पर न्रिभर रहना पड सकता है और इस लिए लम्बी उर्म की व्यवस्था हमे अपनी छोटी उम्र से ही करनी चाहिए नही तो अपना व अपने जीवन साथी का बुढापा राम भरोसे ही समझे।
अपनी प्राथमिकताओ और सम्भानाओ को सुर्क्षित कर के अपना जीवन अनमोल बनाऐ और भावी वर्षों की आय में हानि के आधार पर एक धनराशि निर्धारित करे  जो की जीवन बीमा में, परिपक्वता/निश्चित धनराशि (या वह धनराशि, हानि की स्थिति में जिसका भुगतान किए जाने की गारंटी होती है), यह एक प्रकार का ‘‘लाभ’’ समझा जा सकता है।  क्यो कि जीवन बीमा पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर या किसी दुर्घटना के कारण अपंग हो जाने की स्थिति में जीवन बीमा  एक निश्चित मात्रा में धनराशि प्रदान करने मे सक्सम होती हैं।
अब मै यह मान सकता हूँ कि आप यह जान चुके होगे की आपको जीवन बीमा क्यों खरीदना चाहिएः
यदि हम साधारण शब्दो मे कहे कि जीवन बीमा लेने का उदेश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि आपके न रहने की स्थिति में
आपके निजी परिवार को कुछ वित्तीय सहायता मिल जाए आपके बच्चों की शिक्षा तथा दूसरी आवश्यकताओं के वित्तपोषण हो सके तथा भविष्य हेतु एक बचत योजना बनाऐ जो की रिटायरमेंट के बाद हमारी आय का एक नियमित स्रोत बन सके।
अब प्रश्न यह उढता है की जीवन बीमा की आवश्यकता किसे होती है क्यो कि भारत देश मे अधिक तर लोग जीवन बीमा खरीदने मे उदासीनता दिखाते है। मेरे ख्याल से कोई भी ऐसा व्यक्ति,
जिसके परिवार के लिए उसका सहारा आवश्यक हो तथा वह आय अर्जित करता हो, उसके लिए जीवन बीमा आवश्यक होता है।
गृहिणियों द्वारा परिवार में किए जाने वाले योगदान के आर्थिक मूल्य के परिप्रेक्ष्य में, उन्हें भी जीवन बीमा सुरक्षा की आवश्यकता होती है।
बच्चों की भावी व्यय संभावनाओं से जुडे जोखिम के नाते उनके लिए भी जीवन बीमा आवश्यक माना जा सकता है।
हमारे देश मे यह भी एक बडी समस्या है कि
हमारे लिए कितनी राशि का जीवन बीमा आवश्यक है मेरा मानना है कि हर एक मनुष्य का आवश्यक जीवन बीमा आवरण (कवरेज) की मात्रा अनेक कारकों पर निर्भर होती है जैसे किः
उसके परिवारमे  कितने लोग उस पर आश्रित हैं ।
उनके परिवार की जीवनशैली किस प्रकार की है या यह किस प्रकार की जीवन शैली प्रदान करना चाहता हैं।
यह आपने बच्चों की शिक्षा के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता सहसुस करता है।
उस व्यक्ति की निवेश आवश्यकताएँ किस प्रकार की है तथा यह कितना निवेश कर सकता हैं।
मेरी समझ से अपनी बीमा आवश्यकताओ को समझने, ओर सही प्रकार के कवर का सुझाव पाने के लिए आप किसी बीमा एजेंट या ब्रोकर से मदद ले।
आप एल ई सी की जीवन बीमा प्लान की जानकारी के लिए मुझसे भी समप्रक कर सकते है मेरा ई मेल  arunkr.licofindia@gmail.com है


No comments:

Post a Comment